G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सरौली गांव के समीप स्थित गूलर के पेड़ पर चढ़कर जानवरों के लिए पत्ती तोड़ रहा बृद्ध नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सरौली गांव निवासी स्व. रघुराज का 60 वर्षीय पुत्र राम सजीवन गांव के समीप स्थित गूलर के पेड़ पर चढ़कर जानवरों के लिए पत्ती तोड़ रहा था। तभी उसका पर फिसला और वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी मनोज व पायलट शिवकुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share