G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव में घर का निर्माण कार्य होते समय ईटों के बीच छिपे सांप ने युवक को काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी राम सेवक का 30 वर्षीय पुत्र रजोल घर के निर्माण कार्य में लगा था। तभी ईंटों के बीच छिपे साँप ने उसको काट लिया। साँप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share