G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जखनी गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा गांव निवासी मानसिंह उर्फ तहसीलदार सिंह गांव निवासी युवक के साथ बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम के लिए आया था। जब वापस घर लौटने लगा तभी राधा नगर थाना क्षेत्र के जखनी गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठा मानसिंह घायल हो गया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share