उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के संवत गांव के समीप अनियंत्रित बाइक खंती में गिरने से बाइक पर सवार दम्पति पुत्र सहित तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जय नरायन का 26 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र कुमार अपनी 24 वर्षीय पत्नी रामा देवी और 4 वर्षीय पुत्र अयांश को बाइक पर सवार कर किसी काम से थरियांव थाना क्षेत्र आ रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के संवत गांव कर समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दम्पति पुत्र सहित गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचा गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल समझते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share