उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के बिछयांवां गाँव मे युवक मकान की छत पर चढ़कर टीन शेड लगा रहा था। तभी छज्जा सहित नीचे गिरकर वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिछयांवां गाँव निवासी नरेश का 17 वर्षीय पुत्र लवकुश घर की छत पर चढ़कर टीन शेड लगा रहा था। मकान के छज्जे पर टीन शेड बाँध रहा था तभी वह छज्जा सहित नीचे गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share