G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अचानक बाइक के सामने आए बंदर से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव निवासी शिव बाबू पाण्डे का 27 वर्षीय पुत्र गौतम पाण्डे व कोतवाली क्षेत्र के बुदवन गांव निवासी रामचंद्र सिंह 26 वर्षीय पुत्र रवि सिंह दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम के लिए आ रहे थे। जब उनकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के समीप पहुंची तभी अचानक सामने आए बंदर से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share