उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के स्कुरी गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार बाबा भतीजी घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने बाबा को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गंभीर रूप से घायल भतीजी को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टेनी गांव निवासी रामबाबू की 28 वर्षीय पत्नी अंशु देवी अपने बाबा रामेश्वर के साथ बाइक पर सवार होकर इलाज करने जा रही थी। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के स्कुरी गांव के समीप पहुंची। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार बाबा भतीजी दोनो घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने बाबा रामेश्वर को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए। गंभीर रूप से घायल अंशु देवी को सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी मोहर्रम अली व पायलेट उपेंद्र कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर अंशु देवी का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By