G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव में अचानक भैंस के हमले से बृद्ध घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव निवासी स्व. देवी दयाल का 60 वर्षीय पुत्र राम चंद्र बीती रात खाना पीना खाकर घर के बाहर निकाला तभी अचानक भैंस ने हमला कर उसको घायल कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share