उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अलावलपुर मजरे लोहारी गांव के समीप स्थित जंगल में युवक ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अलावलपुर मजरे लोहारी गांव निवासी 50 वर्षीय घनश्याम ने सन्दिग्ध अवस्था में गांव के समीप स्थित जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने जब घनश्याम को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो हादशे की जानकारी उसके परिजनों को दिया तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share