G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मौहार गाँव के समीप पैदल रोड पार कर रहे युवक को कंटेनर ने टक्कर मार दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोनभद्र जनपद के रावर्ट थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी बंश धारी का 32 वर्षीय पुत्र अमरनाथ किसी काम से कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित मौहार गांव के समीप रोड पार कर रहा था। तभी कंटेनर ने उसको टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने।मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share