उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के नागन बाबा कुटी के समीप साइकिल सवार बृद्ध की गिरकर सन्दिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर सेंधरी गांव निवासी स्वर्गीय चंद्रपाल विश्वकर्मा का 54 वर्षीय पुत्र युगराज विश्वकर्मा साइकिल पर सवार होकर किशनपुर बाजार जा रहा था। जब वह नागन बाबा कुटी के समीप पहुंचा तभी साइकिल से गिरकर सन्दिग्ध व्यवस्था में उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थामिय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share