उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ओवर ब्रिज के समीप अनियंत्रित बाइक रोड पर गिरने से चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी मूलचंद का 18 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आया था। बीती रात जब वापस घर लौटने लगा तभी उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ओवर ब्रिज के समीप अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक सुरेंद्र घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share