G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर गांव के समीप स्थित महुवे के पेड़ पर चढ़कर शुखी लकड़ीयाँ तोड़ते समय नीचे गिरकर युवक घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी विनोद कुमार का 24 वर्षीय पुत्र रामबाबू गांव के समीप स्थित महुवे के पेड़ पर चढ़कर शुखी लड़कियां तोड़ रहा था। तभी उसका पेड़ पर संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में उसको जिला अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share