उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ओवर ब्रिज के समीप अनियंत्रित बाइक रोड पर गिरने से चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार चित्रकूट जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र के खजुरिया तला गांव निवासी राम भवन का 23 वर्षीय पुत्र छोटू बाइक पर सवार होकर किसी काम से फतेहपुर आया था। तभी बीती देर रात मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ओवर ब्रिज के समीप अनियंत्रित होकर उसकी बाइक रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक छोटू घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share