उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां गांव के समीप ईंट भट्ठे में काम करते समय भट्टे की दिवार मजदूर के ऊपर गिरने से मजदूर मालवे में दबकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी भट्ठा संचालक को हुई तो तुरंत उसको अपने वाहन से इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव निवासी शिवलाल का 57 वर्षीय पुत्र पीतांबर जो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां गांव के समीप स्थित आर०पी० ईट भट्टे में काम कर अपने परिवार का भरणपोषण करता है। रोज की भांति आज भी वह भट्टे में काम कर रहा था। तभी भट्टे की दिवार भर भरा कर उसके ऊपर गिर गई। जिससे काम कर रहा पिताम्बर दिवार के मलवे में दबाकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी भट्ठा संचालक राम प्रताप को हुई तो तुरंत अपने वाहन से घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
