उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में घर घर की छत पर चढ़े लौकी की पेड़ से लौकी तोड़ते समय महिला नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी बुद्धसेन की 60 वर्षीय पत्नी कमला देवी घर में लगा लौकी का पेड़ जो छत पर चढ़ा था। उसे पेड़ से छत पर चढ़कर लौकी तोड़ते समय वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा है। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
