उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गनइया खेड़ा गांव में गन्ने से निकले रस को पकाकर गुड़ बनाने के लिए जलाई गई भट्टी में गिरकर एक बालक व एक बालिका झुलस गई। जिनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गनइया खेड़ा गांव निवासी राजन खेती किसानी करता है। उसने अपने खेत में गन्ने की फसल लगाई है गन्ने से निकाले गए रस को पकाकर गुड़ बनाने के लिए जलाई भट्टी के समीप खेल रही उसकी 6 वर्षी पुत्री दीपिका भट्टी में गिर गई। उसको बचाने के प्रयास में उसका 8 वर्षीय भाई विकास भी भट्टी में गिर गया। तुरन्त परिजनों ने बच्चों को भट्टी से बाहर निकाला तबतक दोनो झुलस गए थे।

परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी त्रिपुरारी शरन व पायलेट बृजेश कुमार ने बच्चों को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share