G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सत नरैनी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। घटना सूचना पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने मृतक के शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गांव निवासी रघुराज सिंह का 56 वर्षीय पुत्र गुलाब सिंह किसी काम से सतनरैनी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने हादसे की सूचना पर पहुंचे मृतक के पुत्र द्वारा शव की शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share