G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा रोड सहिमापुर गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिर कर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी सूरज प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र राम बाबू बीती देर शाम किसी काम से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गया था। तभी उसे सहिमापुर गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रामबाबू रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share