उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज 28 मार्च को काज़ी शहर कारी फरीद उददीन कादरी ने अलविदा जुमा कीं नमाज़ से पहले मस्जिद बंदगी मिया मोहल्ला पनी मे अपनी तकरीर के दौरान कहा कीं रमज़ान के महीने के आखरी जुमे को अलविदा जुमा कहा जाता है। अलविदा का शाब्दिक अर्थ जुदाई के है यानी इसके बाद रमज़ान मे जुमा अब इस वर्ष न होगा। काज़ी शहर कारी फरीद उददीन कादरी ने इस्लामी शरिअत पर चल कर एक सच्चे इंसान हो जाने को कहा और कुरान की आयतों के हवाले से जहा पवित्र रमज़ान कीं खूबियां बताई वही दुनिया मे अमनो सुकून का रास्ता भीं कुरान के उसूलों पर चल कर तलाशने को कहा चुकी इस्लाम वो धर्म है जो क़यामत तक आने वाले इंसानो कीं रहनुमाई करे गा पैगम्बर-ए-इस्लाम कीं शिक्षा पर चल कर ही दुनिया मे अमनो शान्ति का माहौल पैदा किया जाना यक़ीनी हो सकता है। शिक्षा कीं अहमियत को उजागर करते हुए कहा कीं मज़हबे इस्लाम मे तालीम हासिल करना फ़र्ज़ है। इस लिए इल्म ( शिक्षा ) इंसानी तरक्की कीं पहली मंजिल है अलविदा नमाज के बाद अल्लाह ताला कीं बारगाह मे सभी नमाजीयो ने मुल्क व सारी दुनिया के लिए अमनो शान्ति कीं दुआ कीं उन्होंने ईद उल फित्र के त्योहार को आपसी भाई चारा के साथ मनाने कीं अपील की।

वही खागा तहसील क्षेत्र में ईद के पहले की अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न हो गई। नमाजियों ने मस्जिद में नमाज अदा किया गया।इसके पहले पेश इमाम खुतबा में मुल्क में अमन चैन एवं भाईचारे की दुआ मांगी। छोटे-छोटे बच्चों ने भी मस्जिदों में नमाज पढ़ी एसडीएम अभिनीत कुमार,सीओ खागा ब्रजमोहन राय,सीओ थरियांव पी के तिवारी संबंधित थानाध्यक्षों के साथ विभिन्न मस्जिदों में जाकर व्यवस्था देखी राजस्व कर्मचारी भी लगातार बन रहे। अलविदा की नमाज विभिन्न मस्जिदों में एक बजे से लेकर लगभग दो बजे तक संपन्न हुई। इस बीच एसडीएम अभिनीत कुमार ने सीओ खागा ब्रजमोहन राय, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी,

कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्र सहित पुलिस बल एवं राजस्व कार्मिकों के साथ नगर की नूरी मस्जिद धूमनगंज आदि स्थानों पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम एवं पुलिस उपाधीक्षक ने सर्कल के सुल्तानपुर घोष, किशनपुर खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मस्जिदों में का भ्रमण किया।अधिकारियों ने बताया कि अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न हो गई।सभी ने मस्जिदों में नमाज अदा की। सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी मिश्रित ग्राम पंचायतों में स्थित मस्जिदों में जाकर अलविदा की नमाज का जायजा लिया। सभी स्थानों पर सामान्य तरीके से नमाज अदा की गई। धाता, किशनपुर, खखरेरू के थानाध्यक्ष भी लगातार भ्रमण में रहे। थरियांव सीओ पी के तिवारी थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज के साथ नगर की जयचंदी मस्जिद में मौजूद रहे। यहां छोटे-छोटे नमाजी बच्चों ने पुलिस के साथ फोटो सेशन भी किया।हथगाम नगर की विभिन्न मस्जिदों के पास पीएसी बल के साथ स्थानीय पुलिस मौजूद रही। ग्रामीण इलाकों में स्थित मस्जिदों के पास भी पुलिस और पीएसी का बंदोबस्त रहा।पूरे तहसील क्षेत्र में मुस्लिम भाइयों ने अलविदा की नमाज मस्जिदों में अदा की।इस मौके पर सब इंस्पेक्टर राजन कनौजिया, सहित पीएसी के जवान अलग अलग क्षेत्र में तैनात रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share