उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी गाँव निवासी गाँव के समीप अनियंत्रित ई-रिक्सा पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार अधेड़ घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बनरसी गाँव निवासी भुइयादीन का 50 वर्षीय पुत्र नन्दकिशोर ई-रिक्से पर सवार होकर किसी काम के लिए गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे गया था। वहाँ से वापस लौटते समय जब उसका रिक्सा गाँव समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार नन्दकिशोर घायल हो गया घटना की सूचना फोन क5र सरकारी 108 एम्बुलेन्स की दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स से घायल को इलाज के लाइट जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share