उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के यमुना नदी के दामपुर घाट पर दोस्तो संग यमुना नदी में नहाने गया किशोर गहरे पानी मे जाने से डूब गया, हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कम्प मच गया। परिजनों के साथ ग्रामीण भी पुलिस को सूचना देकर किशोर को तलाश करने में जुट गए। वही घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरो की टीम के साथ किशोर को तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उरई गाँव निवासी मनोज का 17 वर्षीय पुत्र अंश जो कक्षा 11 का छात्र है। वह यमुना नदी के दामपुर घाट नहाने के लिए गया था।

नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण वह पानी मे लापता हो गया। वही घटना की सूचना पर पुलिस और स्थानीय तुरंत मौके पर पहुंच कर अंश को नदी में तलाश कर रहे है। पुलिस ने गोताखोरों की भी मदद ली है लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिला। बताया जाता है वह अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र हैं पिता अपना दल एक के बूथ अध्यक्ष हैं, हादशे के बाद से परिजनों का रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

