उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर रोड चौडाखेर गली के सामने किशनपुर रोड़ पर स्टेशन की तरफ से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने मऊ गांव से अपने बहन व बहनोई से मिलकर लौट रहे बाइक सवार पिता- पुत्र को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार पिता पुत्र दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था मे नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार किसनपुर थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव निवासी रामकिशोर और उसके 35 वर्षीय पुत्र देशराज बाइक पर सवार होकर बहन के घर गए थे।

वहां से लौटते समय खागा कोतवाली क्षेत्र में उनकी बाइक को ईट लदे ट्रैक्टर ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से पिता पुत्र दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए तो उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत देशराज को मृत घोषित करते हुए घायल पिता का इलाज कर रहे है। बताया जाता है देशराज इटावा में ईंट पथाई का काम करता था। जो अभी तीन दिन पूर्व ही वहॉँ से लौटा था वही पिता कुल्ली स्थित एक ईंट भट्ठे में पूरे परिवार के साथ ईंट पथाई का काम करता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share