G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं बाइक पर सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र लेखराजपुर गांव निवासी प्रताप का 24 वर्षीय पुत्र अजय व 22 वर्षीय पुत्र विजय दोनों सगे भाई बाइक पर सवार होकर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के छिछा गांव अपनी बहन के घर जा रहे थे। जब उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे के समीप नहर पर पहुंची तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक के परखचे उड़ गए जिससे बाइक पर सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share