G-FG6935EM07


उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे पर नवनिर्मित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर चौराहे को सदर नगर पालिका परिषद चेयर मैन नज़ाकत खातून ने लोकर्पण कर आम जनमानस को समर्पित किया।

सदर नगर पालिका परिषद चेयर मैन के कार्यकाल में जिस तरह से विकास कार्य देखने को मिले है। उसी कड़ी में उनके नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई जो सराहनीय है।

इस मौके पर शहर और गाँव देहात के सम्मानित लोगो के साथ नगर पालिका के कर्मचारीगण व नगर पालिका परिषद के सभासदो में विनय तिवारी, दिनेश तिवारी खलीफा, अयाज अहमद उर्फ राहत, शादाब अहमद, वकील राइन, नुरुल हुदा, सतीश पासवान, वासुदेव पासी, लाल देवेंद्र पटेल, अशोक सविता, अशोक गौतम, मनोज पासवान इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

By

Share
Share