G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का मोहल्ले में परिजनों ने किसी बात को लेकर युवक को डांट दिया। परिजनो की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर युवक का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा मोहल्ला निवासी राम खेलावन के 20 वर्षीय पुत्र प्रकाश ने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share