G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कस्बे के समीप अनियंत्रित बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के आबू नगर मोहल्ला निवासी शंकर लाल यादव का 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार यादव बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए थरियांव थाना क्षेत्र गया था। तभी थरियांव कस्बे के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक चालक राजेश घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share