उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के समीप ट्रैक्टर ने बाइक सवार दम्पति को टक्कर टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के शुसवन गांव निवासी कमलेश अपनी 28 वर्षीय पत्नी रोशनी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार रोशनी देवी रोड पर गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायतेट हरी बाबू ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share