उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले कर चांदपुर थाना क्षेत्र के चतनपुर गांव में युवक ने सन्दिग्ध अवस्थस में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घर से बदबू उठने पर हुई जानकारी तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चतनपुर गाँव निवासी धनीराम के 40 वर्षीय पुत्र रणविजय सचान ने सन्दिग्ध अवस्था में सुने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घर के अंदर से बदबू उठने पर लोगो ने जब अंदर देखा तो रणविजय फांसी के फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भतीजे अंश ने बताया की चाचा शनिवार से दिखाई नहीं दे रहे थे। जब घर से बदबू आने लगी तो देखा गया तो वह फांसी के फंदे से लटके हुए थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share