उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के जरौली गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार किशोर रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी ओम प्रकाश का 16 वर्षीय पुत्र राज कमल घर से बाइक पर सवार होकर निकला था। तभी गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई।

जिससे किशोर राजकमल घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायलेट राजवीर के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share