G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बावरा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी भोला का 55 वर्षीय पुत्र कल्लू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बावरा गांव के समीप पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई जिससे बाइक चालक कल्लू घायल हो गया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायलेट हरी बाबू ने घायल को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share