G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव के समीप अनियंत्रित नाबालिग बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनो को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव निवासी संतोष कुमार का 16 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार बाइक पर सवार होकर घर से निकला था।

जैसे ही वह गाँव से बाहर निकला तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे रज्जन कुमार घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share