उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के नवाबगंज गाँव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नवाबगंज गाँव निवासी राम प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

तभी गांव के समीप ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार जितेंद्र कुमार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी उमेश कुमार व पायलेट सुनील कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share