G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंद्र गांव के समीप एक बाइक सवार को दूसरा बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह रोड पर गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के सनुसार थाना क्षेत्र के शाखा गाँव निवासी मोहम्मद अली का 24 वर्षीय पुत्र शफी बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के इन्द्रो गांव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे शफीक रोड पर गिरकर घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेन्स के ईएमटी विवेक व पायलेट हरी बाबू ने घायल को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share