उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के पनेरूवा गांव के समीप खेत गए किसान ने सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मच गया वही धटना की सूचना पर पहुँची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पनेरूवा गांव निवासी स्व. मजावीर के 50 वर्षीय पुत्र विजय कुमार ने गांव के समीप स्थित खेत में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मवह गया। घटना की सुचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र सोनू ने बताया पिताजी खेती किसानी के अलावा मेहनत मजदूरी करते थे। वह खेत गए थे वहीं उन्होंने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। हादसे के बाद मां रेखा देवी का रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By