उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता घाट में कलश यात्रा के लिए ग्रामीणों के साथ गंगा जल लेने गया किशोर स्नान करते समय गहरे पानी मे डूब गया था। काफी खोज करने के बाद सफलता न मिलने पर एसडीआरएफ के साथ गोताखोर भी गंगा नदी में किशोर को तलाश करने में लगे थे। जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के कनकपुर मजरे सेमरा मानापुर ग्राम पंचायत में 22 मार्च से राम कथा का आयोजन चल रहा है। जिसमें प्रयागराज के कृष्णाचार्य कथा सुना रहे हैं। शनिवार को गांव में कलश यात्रा निकलनी थी। जिसमें ग्रामीण कलश भरने के लिए गंगा का जल लेने गए थे। तभी गंगा स्नान करते समय गांव निवासी राहुल सिंह का 19 वर्षीय पुत्र दिव्यांश सिंह गहरे पानी मे जाने से डूब गया। दोपहर लगभग पौने बारह बजे का वक्त था उस समय गोताखोर भी मौके पर नहीं थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज नौबस्ता उत्कर्ष मिश्र सहित पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया था। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गोता खोर व एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में लगी थी। 28 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को गंगा नदी से बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
