G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के ऐलेइ गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के हरदासपुर सराफन गांव निवासी रंग बहादुर सिंह परिहार का 45 वर्षीय पुत्र जय नराययन सिंह परिहार अपनी 20 वर्षीय पुत्री शिवानी सिंह को बाइक पर सवार कर सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज में बीटीसी की परीक्षा दिलाने आ रहा था। जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के ऐलेइ गाँव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे पिता पुत्री दोनो घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share