G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफ़रगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर सरांय गांव के समीप साइकिल सवार को बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रावतपुर सरांय गाँव निवासी राम किशन का 25 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा तभी बोलेरो ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया।

जिससे साइकिल सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने चोट गम्भीर देख जिला अस्पताल भेज दिया, वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी राम शरन व पायलेट सुरेश कुमार के साथ कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share