उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयपुर के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफ़र कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बंधुपुर गांव निवासी बदलू का 21 वर्षीय पुत्र शिव मोहन घर से किसी काम के लिए विजईपुर आया था। वापस घर लौटते समय वह ई-रिक्से पर सवार होकर घर जा रहा था।

तभी बिजईपुर के समीप रिक्सा अनितंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार शिव मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By