उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरयानी गांव के समीप आगे चल रहे चार पहिया वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा बाइक सवार टकरा गया। जिससे बाइक पर सवार किशोरी व चालक दोनो घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार लतीरपुर गाँव निवासी राम सजीवन का 28 वर्षीय पुत्र जय करन और थाना क्षेत्र के बरौउन्हा गाँव निवासी काली चरन की 16 वर्षीय पुत्री अनीता देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से शहर आया था। शहर से बापस जाते समय जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के चुरयानी गाँव के समीप पहुंची तभी आगे चल रहे चार पहिया वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

और पीछे चल रहा बाइक सवार जय करन चार पहिया वाहन से टकरा गया। जिससे बाइक चालक जय करन और अनीता देवी दोनो घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायलेट हरी बाबू ने घायलों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share