G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बंथरा मे मंगलवार की दोपहर में गेहूं की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण आधा दर्जन किसानों की लगभग 26 बीघा फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों द्वारा एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जबकि आग बुझने के डेढ़ घंटे बाद बिन्दकी फायर स्टेशन से फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। लापरवाही की हद हो गई कि फायर ब्रिगेड के जवान समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बंथरा एवं चन्दीपुर के समीप दोपहर एक बजे के करीब खेतों मे गेहूं की तैयार खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जिसमें बंथरा गांव के राजेश सचान रामबाबू सचान, राम आसरे कुशवाहा, देवकरन सचान, कमल सचान, राम नारायन सचान, रणधीर कुशवाहा आदि किसानों की करीब 26 बीघा गेहूं की तैयार फसल आग की चपेट में आकर धू – धू कर जलने लगी। आग की लपटे देखकर आस पास खेतों काम कर रहे बंथरा सहित चंदीपुर गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

थाना पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी दोनों गांवों के किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया अग्निकांड की सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर फायर बिग्रेड बिन्दकी की गाड़ी पहुंची। तब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया जा चुका था। अग्निकांड की सूचना पर तहसीलदार अचिलेश सिंह व हल्का लेखपाल शुभम सिंह ने मौके पर पहुंचकर आग से हुऐ नुकसान का मौका मुआयना किया तहसीलदार अचिलेश सिंह ने बताया कि करीब बीस बीघा गेहूं की फसल जली है। जिन किसानों का आग से नुकसान हुआ है। उनके आनलाइन फार्म भरवाए गये हैं। किसानों के नुकसान का हरसंभव मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा।आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार, किया मुआयना जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बंथरा में मंगलवार को दोपहर खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से लगी आग की सूचना पर तहसीलदार बिंदकी अचिलेश सिंह मौके पर पहुंचकर अग्निकांड से हुऐ नुकसान का निरीक्षण किया तथा हल्का लेखपाल शुभम् सिंह को अग्निकांड से किसानों का हुऐ नुकसान की शीघ्र रिर्पोट बनाने के निर्देश दिये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share