उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर रोड पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार महिला घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मानु का पुरवा गांव निवासी शिव प्रसाद की 55 वर्षीय पत्नी लीला वती ई-रिक्शा पर सवार होकर किसी काम से कहीं जा रही थी। जब उसका रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर रोड पर पहुंचा। तभी रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे रिक्से पर सवार लीला वती घायल हो गई।घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share