उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव के किनारे युवक का शव पुलिस ने ग्रामीणो से मिली सूचना पर बरामद कर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के बडे भाई ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार बारा गांव निवासी रामसेवक का 25 वर्षीय पुत्र जयकुमार जो मजदूरी करता था बताते है कि मंगलवार की शाम गांव के किनारे वह मृत अवस्था में पडा था। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई जयशंकर ने हत्या की आशंका करते हुये बताया कि उसके भाई के शरीर में चोटो के निशान है और वह सुबह घर से निकला था। शाम को भाई जयशंकर को भाई की मौत की खबर मिली थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share