G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र सुकेती गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर पीछे बैठी महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुकेती गांव निवासी छेदीलाल अपनी 40 वर्षीय पत्नी फूलन देवी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक गांव के बाहर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share