उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर गांव में बीती रात अपने घर की छत सो रहा युवक नींद में उठा और सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतरने लगा। तभी उसका पैर फिसला और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बक्सपुर गांव निवासी देशराज का 35 वर्षीय पुत्र बीती रात अपने घर की छत पर सोया हुआ था। तभी वह नींद में उठा और उतरते समय सीढ़ियों के रास्ते नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी घर में सो रहे परिजनों को हुई तो तुरंत उसको उठाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share