उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अलादातपुर गांव में सन्दिग्ध अवस्था में महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अलादातपुर गांव निवासी दिलीप की 20 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी सूचना पुलिस को ग्रामीणों से मिली तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर परिजनो व पड़ोसियों से घटना के सम्बंध में जांच पड़ताल कर रही है।

आपको बताते चले मृतिका ने दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। जब से वह अपने पति के साथ रह रही थी उसका पति ड्राइवर है और प्राइवेट नौकरी करता है। बताया जाता है कि घटना के समय वह घर पर नहीं था। पुलिस सारे तथ्यों पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। घटना के बाद से ग्रामीणों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है लोग तरह-तरह की बाते कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share