उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो के अर्न्तगत गुरूवार की सुबह बूंदा-बांदी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोर समेत तीन की मौके पर मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन बच्चे झुलस गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी जगतपाल का 14 वर्षीय पुत्र कुलदीप कुमार, शिवदर्शन का 17 वर्षीय पुत्र अरविन्द एवं गांव के ही सुनील, बब्लू, सरवन, सुशील, श्यामू एव वन्दना खेत में जानवर चरा रहे थे। तभी बूंदा-बांदी शुरू हो गयी। बारिश से बचने के लिए सभी लोग महुवे के पेड के नीचे खडे हो गये। तभी तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और पेड में जा गिरी जिसकी चपेट में आ जाने से कुलदीप कुमार व अरविन्द की घटना स्थल पर मौत हो गयी। जबकि सुनील, बब्लू, सरवन, सुशील, श्यामू व वन्दना झुलस गये।

घटना की जानकारी जैसे ही परिजनो को लगी तो घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवो के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लियर भेज दिया। जबकि झुलसे बच्चे को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी प्रकार खागा कोतवाली क्षेत्र के खैरही गावं निवासी सियाराम सोनकर का 30 वर्षीय पुत्र कुलदीप उर्फ केशपाल कोतवाली के ही छनैनी गांव में स्थित ईट भटठा में काम करता था। सुबह 8ः30 बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share