उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बलदेव का पुरवा में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाये। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतिका के परिजनो ने पति व ससुराली जनो पर मारपीट कर जबरन जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बलदेव का पुरवा गांव निवासी दीपक 22 वर्षीय पत्नी मीरा देवी ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसी हालत बिगडने तो मृतिका का पति दिपक और गाँव निवासी झोला छाप डॉक्टर सन्तोष उर्फ छेददु उसे बाइक से उपचार के लिए सदर अस्पताल लाये। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर पुलिस ने सदर अस्पताल मोर्चरी पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मां दयारानी पत्नी सुखराम ने बताया कि उसके दामाद का जिंदईपुर गांव में किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते आये दिन घर में लडाई होती थी। तथा दामाद उसकी पुत्री को शराब पीकर मारता पीटता था। वहीं दूसरी ओर ससुराली जन दहेज की भी मांग किया करत थे।और गुरूवार की भोर ससुराली जनो ने उसकी पुत्री को मारापीटा और जबरन जहर ख्लिकर मार डाला।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share