G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव में महिला अपने घर की छत पर थी तभी अचानक बंदर आ गए। महिला बंदरो से खुद को बचाने के प्रयास में छत से नीचे भागी तभी वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव निवासी शैलेंद्र की 40 वर्षीय पत्नी नीतू अपने घर की छत पर थी। तभी अचानक बंदर आ गए और वह खुद को बचाने के प्रयास में जब नीचे भागी तभी छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share