उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टेकारी गांव से गेहूं की मढा़ई के लिए जा रहा ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तथा एक की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते मे मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के टेकारी गांव से ट्रैक्टर मालिक आशीष साहू के ट्रैक्टर के साथ मौजी का 18 वर्षीय पुत्र श्याम करण लगन प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र यशपाल और अन्य दो तीन मजदूर गेहूं की मढ़ाई के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में अंबिका सेठ के खेत के पास ट्रैक्टर चालक से ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। और खंदक में ट्रैक्टर ट्रॉली थ्रेसर पलट गया। जिसमें मौजी का 18 वर्षीय पुत्र श्याम करण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसमे बैठे गंगा प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र यशपाल के भी मामूली चोटे आई ग्रामीणों की मदद से आनन फानन मे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। तभी 18 वर्षीय श्याम करण रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचते ही जैसे ही डाक्टरों ने देखा और उसे मृत घोषित कर दिया। घायल यशपाल का प्राथमिक उपचार किया। मृतक के अन्य तीन भाई शिवकरण, राजकरण, रामकरण इन सब का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share